मथुरा: शासन के निर्देश पर 50 छात्राओं के पहले बैच का प्रशिक्षण शुरू
मथुरा, अमृत विचार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के परिसर में बना एएनएम प्रशिक्षण केंद्र एक बार फिर गुलजार हो गया है। यहां 17 साल बाद एएनएम का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ है। शासन के निर्देश पर पहले बैच में 50 छात्राओं एएनएम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत जहां दो साल …
मथुरा, अमृत विचार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के परिसर में बना एएनएम प्रशिक्षण केंद्र एक बार फिर गुलजार हो गया है। यहां 17 साल बाद एएनएम का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ है। शासन के निर्देश पर पहले बैच में 50 छात्राओं एएनएम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत जहां दो साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण समाप्ति पर सभी को एएनएम का प्रमाण पत्र देकर विभिन्न अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पहले बैच में देवरिया, गौरखपुर, बहराइच, संतकबीर नगर, आगरा, हाथरस, मैनपुरी, अलीगढ़, मथुरा, गौंडा, आंबेडकर नगर एवं बस्ती से छात्राएं आई हुई हैं।
सेंटर की ट्यूटर इंचार्ज अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि छात्राओं को प्रशिक्षण देने के लिए शासन से आठ प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। पहला बैच 50 छात्राओं का है। इसमें से 37 ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। बाकी छात्राएं जैसे ही सेंटर पर आएंगी उनका रजिस्ट्रेशन करके प्रशिक्षण शुरु करा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- मथुरा: पैर पसारने लगी एलएसडी नामक बीमारी, सीडीओ ने बताए बचाव के तरीके
