लखनऊ : अब्बास के 10 ठिकानों पर छापेमारी, आठ टीमों की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । राजधानी पुलिस मुख्तार अंसारी के बेटे एवं सुभासपा के विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इसके बाद भी पुलिस को उसका सुराग नहीं मिल सका है। बता दें कि सोमवार को राजधानी पुलिस की आठ टीमों ने अब्बास के दस नये ठिकानों पर छापेमारी की और तलाश अभियान …

लखनऊ । राजधानी पुलिस मुख्तार अंसारी के बेटे एवं सुभासपा के विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इसके बाद भी पुलिस को उसका सुराग नहीं मिल सका है। बता दें कि सोमवार को राजधानी पुलिस की आठ टीमों ने अब्बास के दस नये ठिकानों पर छापेमारी की और तलाश अभियान चलाया लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।

बताते चलें कि डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी की अगुवाई में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने अब्बास अंसारी के निशातगंज वाले मेट्रो अपार्टमेंट में दबिश दी। इसके अलावा पुलिस की अन्य टीमों ने शहीद पथ स्थित अब्बास अंसारी के एक अपार्टमेंट की तलाशी ली, लेकिन वहां पर भी पुलिस को नाकामी मिली। इसके बाद पुलिस ने अब्बास की तलाश में चिनहट, नाका, आलमबाग और पुराने लखनऊ में रहने वाले मुख्तार गैंग के सदस्यों के घर छापेमारी भी की।

बता दें कि अब्बास की तलाश में राजधानी पुलिस की आठ स्पेशल टीमें छापेमारी कर रही हैं। इन टीमों का नेतृत्व एडीसीपी अनिल यादव कर रहे हैं। बताते चलें कि प्रत्येक टीम में एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक और सात सिपाही हैं। यही नहीं इस स्पेशल टीम को चार एससीपी लीड कर रहे हैं। जिसमें एसीपी महानगर जया शांडिल्य, एसीपी गाजीपुर राजकुमार सिंह, एसीपी क्राइम पंकज श्रीवास्तव और एसीपी साइबर सेल दिलीप कुमार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : अब्बास अंसारी की तलाश में लगे 84 पुलिसकर्मी, 25 अगस्त तक कोर्ट ने दी है इस बात की डेडलाइन

संबंधित समाचार