रामपुर : बपीएसी जवान ने शादी करने से किया इंकार, प्रेमिका ने रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहबाद/ रामपुर,अमृत विचार। एक पीएसी जवान का बदायूं जनपद की एक युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब प्रेमिका ने पीएसी जवान से शादी करने की बात कही तो पीएसी जवान ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे नाराज हुई प्रेमिका ने पीएसी जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के …

शाहबाद/ रामपुर,अमृत विचार। एक पीएसी जवान का बदायूं जनपद की एक युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब प्रेमिका ने पीएसी जवान से शादी करने की बात कही तो पीएसी जवान ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे नाराज हुई प्रेमिका ने पीएसी जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

ढकिया चौकी क्षेत्र के एक ग्राम का एक युवक पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात है उसका अपनी ही बिरादरी की बदायूं जनपद की एक युवती से पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब पीएसी जवान के परिजनों को बेटे के प्रेम प्रसंग का पता लगा तो उन्होंने उसकी शादी करने के लिए उस पर दवाब डालना शुरूकर दिया। परिजनों के शादी करने के लिए दवाब डालने पर पीएसी जवान ने प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर दिया।

पीएसी जवान के शादी करने से इंकार करते ही प्रेमिका भड़क गई। वह रविवार शाम को अपने परिजनों के साथ ढकिया पुलिस चौकी जा पहुंची जहां उसने अपने प्रेमी पीएसी जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलते ही पीएसी जवान और उसके परिजनों को पुलिस चौकी बुलाया समाचार लिखे जाने तक दोनो पक्षों के बीच समझोते के लिए बात चीत चल रही थी।

यह भी पढ़ें:-रामपुर: बास्केटबॉल के रोमांचक मुकाबलों में बालिका वर्ग में नोएडा और बालक वर्ग में बनारस चैंपियन

संबंधित समाचार