बिजनौर : चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मृत पैदा हुआ
नजीबाबाद/बिजनाैर,अमृत विचार। लुधियाना से गोरखपुर जा रही महिला ने चलती ट्रेन में ही मृत बच्चे को जन्म दे दिया। रेल में बच्चे के जन्म की जानकारी जीआरपी को दी गई, जिसे समीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल जच्चा की हालत खतरे से बाहर है। रविवार की देर रात्रि शहीद एक्सप्रेस में गोरखपुर निवासी …
नजीबाबाद/बिजनाैर,अमृत विचार। लुधियाना से गोरखपुर जा रही महिला ने चलती ट्रेन में ही मृत बच्चे को जन्म दे दिया। रेल में बच्चे के जन्म की जानकारी जीआरपी को दी गई, जिसे समीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल जच्चा की हालत खतरे से बाहर है।
रविवार की देर रात्रि शहीद एक्सप्रेस में गोरखपुर निवासी रविंद्र कुमार अपनी पत्नी गुंजा के साथ लुधियाना से गोरखपुर आ रहा था। जैसे ही ट्रेन नजीबाबाद के पास पहुंची तो महिला ने प्रसव पीड़ा के चलते रेल में ही बच्चे को जन्म दे दिया।
रेल में बच्चे की जानकारी जीआरपी को दी गई तो स्टेशन पहुंचने पर जच्चा और बच्चा को समीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की माने तो महिला ने सात माह में ही डेढ़ किलो के मृत बच्चे को जन्म दिया था। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है जो खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें:-बिजनौर : नदी के पुल के नीचे मिला नवजात कन्या का शव, पैदा होते ही बेटी से छीन ली उसकी जिंदगी
