लखनऊ : बेहोश होकर गिरा व्यापारी, बाइक लेकर बदमाश फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दुकान से घर जा रहे बाइक सवार व्यापारी की हजरतगंज के सिविल अस्पताल के पास तबीयत बिगड़ गई। इसी बीच व्यापारी बाइक से उतरा और अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। जब उसे होश आया तो उसकी बाइक गायब थी। करीब दो हफ्ते तक व्यापारी अपनी बाइक की खोजबीन करता था। पता न …

लखनऊ। दुकान से घर जा रहे बाइक सवार व्यापारी की हजरतगंज के सिविल अस्पताल के पास तबीयत बिगड़ गई। इसी बीच व्यापारी बाइक से उतरा और अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। जब उसे होश आया तो उसकी बाइक गायब थी।

करीब दो हफ्ते तक व्यापारी अपनी बाइक की खोजबीन करता था। पता न चलने पर उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

सआदतगंज थानाक्षेत्र के नौबस्ता निवासी सुरेश कुमार कनौजिया सपरिवार पुराने लखनऊ में रहते हैं। उनकी विभूतिखण्ड में मंत्री आवास के पास दुकान है। बीते 8 अगस्त को वह अपनी मोटरसाइकिल से दुकान से घर लौट रहे थे।

रास्ते में सुरेश की तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्होंने पार्क रोड स्थित सिविल अस्पताल के पास बाइक रोक दी। वे गाड़ी से उतरे, तभी बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ वक्त बाद सुरेश को होश आया तो मोटरसाइकिल गायब थी। उन्होंने बाइक की सभी जगह खोजबीन की। कुछ पता न चलने पर बीते रविवार को हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

यह भी पढ़ें:- हरदोई: पुलिस टीम ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर को किया गिरफ्तार, बरामद की पांच बाइक

संबंधित समाचार