स्वतंत्र देव सिंह ने किया केशव मौर्य के ट्वीट का समर्थन, कही यह बड़ी बात

स्वतंत्र देव सिंह ने किया केशव मौर्य के ट्वीट का समर्थन, कही यह बड़ी बात

लखनऊ। संगठन को लेकर किये गये उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के ट्वीट के समर्थन में भाजपा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सामने आये। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा है कि केशव प्रसाद मौर्य का कहना बिल्कुल सही है। सरकार हो या संगठन दोनों का काम जनता का विकास करना है। लखनऊ …

लखनऊ। संगठन को लेकर किये गये उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के ट्वीट के समर्थन में भाजपा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सामने आये। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा है कि केशव प्रसाद मौर्य का कहना बिल्कुल सही है। सरकार हो या संगठन दोनों का काम जनता का विकास करना है। लखनऊ में सोमवार को किसानों के एक कार्यक्रम सुनो किसान हम है, में शामिल होने पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वंतत्र देव सिंह ने कहा कि केशव मौर्य का कहना बिल्कुल सही है।

सरकार तथा संगठन हो काम तो एक ही करना होता है। दोनों का काम जनता का विकास करना है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन का काम प्रदेश का विकास करना होता है। इसी कारण उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना बिल्कुल सही है।
सरकार या संगठन हो दोनों का काम जनता का विकास करना है। आखिरकार दोनों का काम तो एक ही है, जनता का विकास करना प्रदेश का विकास करना और उसी पर लगातार भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है।

दरअसल, बीते रविवार को केशव मौर्य नेएक ट्वीट कर लिखा था कि संगठन सरकार से बड़ा है। उप्र. में भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष की तलाश के बीच केशव मौर्य के इस ट्वीट के तमाम निहितार्थ निकाले जाने लगे। कयासबाजी का दौर शुरू हो गया कि केशव मौर्य उपमुख्यमंत्री का पद छोड़ कर प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालने जा रहे है।

जंतर मंतर पर राकेश टिकैत के नेतृत्व में हो रहे किसान आंदोलन के संबंध में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वह लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं और क्या चाहते हैं मुझे नहीं मालूम लेकिन, यूपी सरकार लगातार किसानों के हित के लिए काम कर रही है। 2022 विधानसभा चुनाव में चाहे अखिलेश यादव का बेल्ट हो या फिर वेस्टर्न यूपी हो हर जगह हम ने जीत का परचम लहराया है। ऐसे में यह कहना गलत है। किसान सरकार से नाराज है। हम किसान के हितैषी हैं। किसानों के लगातार के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। और किसानों को भी भाजपा सरकार पर भरोसा है।

यह भी पढ़ें:-पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बोले स्वतंत्र देव सिंह- नाम अटल, काम अटल, विचार थे अटल