यूपी में 15 IPS अफसरों को किया गया ट्रांसफर, जानें किसको कहां मिली तैनाती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी सरकार ने कल देर रात 15 IPS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। साथ ही साथ लखनऊ, कानपुर, नोएडा के पुलिस कमिश्नर में DCP और ADCP के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में तैनात रहे IPS अब्दुल हमीद को DIG एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ …

लखनऊ। यूपी सरकार ने कल देर रात 15 IPS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। साथ ही साथ लखनऊ, कानपुर, नोएडा के पुलिस कमिश्नर में DCP और ADCP के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में तैनात रहे IPS अब्दुल हमीद को DIG एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ की शाखा में तैनात किया गया है।

जानें किसको कहां मिली है तैनाती

आपको बता दें कि देर रात यूपी सरकार ने 15 IPS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए जिसमें से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे अब्दुल हमीद को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ की शाखा में तैनात किया गया है। और सेनानायक 11वीं वाहिनी PAC सीतापुर में तैनात अखिलेश कुमार चौरसिया को एसपी स्थापना, DGP मुख्यालय में तैनात किया गया है।

बतादें इसी तैनाती में बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रविंद्र कुमार को DCP कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात किया गया है। और बरेली जिले में तैनात सहायक पुलिस अधीक्षक साद मियां खां को ADCP पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में तैनात किया गया। तैनाती में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात सैयद अली अब्बास को ADCP लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।

अलीगढ़ में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात मनीष कुमार शांडिल्य को ADCP पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात किया गया है।साथ ही साथ सहायक पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर में तैनात अंकिता शर्मा को ADCP पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में तैनात किया गया है। गोरखपुर में तैनात रहे सहायक पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी को अपर पुलिस अधीक्षक नगर बरेली में तैनात किया गया है। गाजियाबाद में तैनात सहायक पुलिस अधीक्षक अबीजीथ आर शंकर को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नर लखनऊ में तैनात किया गया है।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार यादव को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर में तैनात किया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के अभिषेक भारती को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गाजीपुर जिले में तैनात किया गया है। मथुरा के सहायक पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गाजीपुर में तैनात किया गया है।

वहीं वाराणसी के सहायक पुलिस आयुक्त संतोष कुमार मीणा को अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रयागराज में तैनात किया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में तैनात अनिरुद्ध कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर में तैनात किया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात लखन सिंह यादव को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर में तैनात किया गया है।

पढ़ें-लखनऊ : दो आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव..जानें कौन हैं यह

संबंधित समाचार