अयोध्या: किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को अपह्रत किए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। पिता की ओर से एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पिता की ओर से थाने में …
अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को अपह्रत किए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। पिता की ओर से एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित पिता की ओर से थाने में दी गई तहरीर के अनुसार उसकी नाबालिगा पुत्री रविवार शाम करीब चार बजे अपने घर से गांव में स्थित एक दुकान पर सामान लाने गई हुई थी। जहां से वह वापस नहीं लौटी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
पिता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पुत्री बीकापुर कोतवाली अंतर्गत नई बस्ती साल्हीपुर निवासी एक युवक से फोन पर बात किया करती थी। उन्हें आशंका है कि युवक ही पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है।
पिता ने इसकी तहरीर सोमवार पुलिस को दी। एसओ तारुन आशीष कुमार राय ने बताया है कि पीड़ित पिता की तहरीर पर एक युवक को नामजद करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
