बरेली: अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी रोडवेज बस, चालक की मौत, परिचालक गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया। जहां रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस में फंसे चालक व परिचालक को बाहर निकाला। अस्पताल में चालक ने दम तोड़ दिया …

बरेली,अमृत विचार। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया। जहां रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस में फंसे चालक व परिचालक को बाहर निकाला। अस्पताल में चालक ने दम तोड़ दिया वहीं परिचालक की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भमोरा थाना क्षेत्र के मुद्दा गांव के रहने वाले 38 वर्षीय उमेश यादव रोडवेज चालक थे। उमेश यादव रुहेलखंड डिपो की बरेली वाया दिल्ली अंडरटेकिंग बस लेकर तड़के बरेली आ रहे थे। इसी बीच सुबह फतेहगंज पश्चिमी में उनकी बस अचानक अनियंत्रित हो गई। जिस वजह से बस पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरी तरह रोडवेज बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक स्टेरिंग में बुरी तरह से फंस गया और उसका पांव कट कर अलग हो गया। इसके साथ ही परिचालक प्रीतम सिंह को भी गंभीर चोटें आईं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर किसी तरह बस में फंसे चालक और परिचालक को बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि परिचालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।  पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

कई यात्री हुए चोटिल
ट्रक और बस की अचानक हुई जोरदार टक्कर की वजह से कई यात्री बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को सकुशल बस से निकालकर दूसरी बस से उन्हें रवाना किया।

परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा
सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव को अस्पताल से मोर्चरी ले जाते वक्त देखा तो हंगामा कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर खूब हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। मृतक के भाई रजनीश यादव ने बताया कि उनके भाई को सही समय पर उपचार न मिलने पर मौत हुई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: भाकियू के मीडिया प्रभारी की जमीन पर भाजपा नेता का कब्जा, सीओ को सौंपा ज्ञापन

 

संबंधित समाचार