एलन मस्क ने ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी को भेजा नोटिस, अदालत में गवाही के लिए बुलाया
न्यूयॉर्क। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपने दोस्त और ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी को अदालत में हाजिर होने का नोटिस भेजा है। अदालती दस्तावेजों के अनुसार यह समन मस्क के ट्विटर सौदे से पीछे हटने पर शुरू हुई कानूनी कार्रवाई के संबंध में भेजा गया है। इसके तहत डोर्सी को गवाही के …
न्यूयॉर्क। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपने दोस्त और ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी को अदालत में हाजिर होने का नोटिस भेजा है। अदालती दस्तावेजों के अनुसार यह समन मस्क के ट्विटर सौदे से पीछे हटने पर शुरू हुई कानूनी कार्रवाई के संबंध में भेजा गया है। इसके तहत डोर्सी को गवाही के लिए अदालत में आना होगा।
- एलन मस्क-ट्विटर मामले में गवाही देंगे पूर्व सीईओ जैक डोर्सी
- मस्क और ट्विटर के बीच हुई थी 44 अरब की डील, लेकिन कुछ दिन पहले मस्क इस डील से पीछे हट गए
मस्क ने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर के अधिग्रहण का सौदा किया था, हालांकि बाद में वह अपनी पेशकश से पीछे हट गए। ट्विटर और मस्क के बीच इस विवाद पर 17 अक्टूबर को डेलावेयर की अदालत में सुनवाई होनी है, जहां यह तय किया जाएगा कि सोशल मीडिया कंपनी अरबपति कारोबारी को अधिग्रहण के लिए मजबूर कर सकती है या नहीं। इस संबंध में डोर्सी के वकील को भेजे गए सवालों के जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं आए थे।
डोर्सी और मस्क की पुरानी दोस्ती
डोर्सी और मस्क की पुरानी दोस्ती है। डोर्सी ट्विटर के कोफाउंडर हैं। मस्क ने जब ट्विटर को खरीदने की इच्छा जताई थी तो डोर्सी ने इसका समर्थन किया था। दोर्जी ने अप्रैल में ट्वीट किया था, सैद्धांतिक रूप से मैं इस पक्ष में नहीं हूं कि किसी को भी ट्विटर को खरीदना या चलाना चाहिए। लेकिन इसकी समस्याओं को सुलझाने के लिए एलन मस्क सबसे उपयुक्त शख्स हैं।
ये भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप के घर से मिले दस्तावेजों की समीक्षा के लिए ‘विशेष मास्टर’ नियुक्त करने का आग्रह
