रायबरेली: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुसी, एक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक चाय की दुकान में घुस गई, जिससे दुकानदार समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है। यह हादसा मंगलवार को लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर क्षेत्र के सरौरा …

रायबरेली। तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक चाय की दुकान में घुस गई, जिससे दुकानदार समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है।

यह हादसा मंगलवार को लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर क्षेत्र के सरौरा गांव के पास हुआ है। यहां पर गांव के अशोक कुमार चाय की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की सुबह उनकी दुकान के सामने महराजगंज कस्बा के प्रकाश नगर निवासी अनुराग वर्मा (38 वर्ष) पुत्र सुशील वर्मा अपनी स्कूटी के पास खड़े थे।

उसी समय लखनऊ की ओर से आ रही इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे साइकिल से जा रहे दोस्तपुर गांव निवासी मायाराम और अनुराग वर्मा को रौंदते हुए दुकान में घुस गई। जिससे दुकानदार समेत तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों में दौड़कर सभी घायलों को उठाया और उनको एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय अनुराग की रास्ते में मौत हो गई है।

इनकी अन्य दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि शव का पोस्ट मार्टम कराया गया है। इनोवा कार चालक मौके से भाग गया है। कार को कब्जे में लिया गया है।

पढ़ें-बलिया: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार घायल

संबंधित समाचार