फतेहपुर : मासूम बच्ची के साथ युवक ने की दरिंदगी, ग्रामीणों के आने पर हुआ फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। फतेहपुर में मासूम के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गांव का युवक एक मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान बच्ची के चीखने पर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए, जिनसे डरकर युवक मौके से फरार हो …

फतेहपुर, अमृत विचार। फतेहपुर में मासूम के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गांव का युवक एक मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान बच्ची के चीखने पर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए, जिनसे डरकर युवक मौके से फरार हो गया। मामले की रिपोर्ट बच्ची के पिता कि तरफ से दर्ज कराई गयी है। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

घटना फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र की है। गांव के मासूम मोहम्मद नाम का युवक मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ घर ले गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद वह मासूम बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को बताई, इसके बाद बच्ची की मां शिकायत लेकर आरोपी युवक के घर पहुंची जहां उसके परिजन बच्ची की मां के साथ गाली-गलौज करने लगे और पुलिस को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता के पिता ग्रामीणों की मदद से थाने पहुंचे और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

डीएसपी वीर सिंह ने बताया कि, हथगाम थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दिया था कि गांव का रहने वाला युवक उसकी बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें –कितने ऐश से रहते होंगे कितने इतराते होंगे

संबंधित समाचार