Asia Cup 2022 : एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम पहुंची दुबई, लोग बोले- बहुत गालियां पड़ेंगी
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप के लिए दुबई पहुंच गई है। जबकि भारतीय टीम भी रवाना हो गई है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का पहला मुकाबला भारतीय टीम के खिलाफ होगा। फैंस इस रोमांचक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान टीम हाल ही में नीदरलैंड दौरे पर थी। जहां …
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप के लिए दुबई पहुंच गई है। जबकि भारतीय टीम भी रवाना हो गई है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का पहला मुकाबला भारतीय टीम के खिलाफ होगा। फैंस इस रोमांचक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान टीम हाल ही में नीदरलैंड दौरे पर थी। जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज 3-0 से जीती। अब पाकिस्तान टीम एम्सटर्डम से सीधे दुबई पहुंची है। इसकी जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी है। वहीं, पीसीबी के ट्वीट पर यूजर्स ने कमेंट्स करते हुए पाकिस्तान टीम को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा- आप जल्दी आ गए हैं। काफी गालियां पड़ेंगी।
? Amsterdam to Dubai ?
The travel diary of the Pakistan team ?#AsiaCup2022 | #BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/GfrFKYhdbM
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 23, 2022
पीसीबी ने अपने ट्वीट में खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर कर बताया है कि पाकिस्तान स्क्वाड दुबई आ गया है। लेकिन बोर्ड ने जो तस्वीरें शेयर की है, उसे लेकर अब वो खुद भी ट्रोल हो रहा है और साथ ही पूरी पाकिस्तान टीम का भी मजाक उड़वा रहा है। पीसीबी ने जो तीन तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें टीम के खिलाड़ियों के साथ सपोर्ट स्टाफ भी दिख रहा है, जो बात सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है। क्योंकि तस्वीरों में आखिर शाहीन शाह अफरीदी क्या कर रहे हैं? ये बात वाकई सोचने वाली भी है, क्योंकि पीसीबी ने ही कुछ ही दिनों पहले बताया था कि शाहीन अफरीदी एशिया कप के लिए फिट नहीं हैं और वो इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बाद भी टीम के साथ जब उन्हें देखा गया तो हर कोई यही सवाल कर रहा है कि अफरीदी क्या करने गए हैं।
Pakistan squad arrives in Dubai ?#BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/pcESWSIoPH
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 23, 2022
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 22, 2022
पीसीबी ने खिलाड़ियों के कई सारे फोटो भी शेयर किए हैं। इसमें मोहम्मद रिजवान समेत बाकी खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही पाकिस्तानी खिलाड़ी हैदर अली, आसिफ अली, उस्मान कादिर और इफ्तिखार अहमद आज (23 अगस्त) को पाकिस्तान से दुबई के लिए रवाना होंगे। यह चारों खिलाड़ी नीदरलैंड दौरे पर गए अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हारिस, सलमान अली आगा और जाहिद महमूद की जगह लेंगे।आपको बता दें कि एशिया कप का आगाज 27 अगस्त को होगा। भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 28 अगस्त को खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. इसके बाद टीम इंडिया का मुकाबला 31 अगस्त को क्वालिफायर टीम से होगा।
ये भी पढ़ें : Viral Video : ‘मैं एक महीने के लिए मायके जा रही हूं’, धनश्री की बात सुनकर खुशी से झूम उठे युजवेंद्र चहल
