उन्नाव : जंगल में मिली युवती की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के बाहर शाम 7 बजे शौच क्रिया करने गई युवती का शव देर रात 1 बजे घर से 500 मीटर दूर वन विभाग के जंगल में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों व ग्रामीणों में दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जता …

उन्नाव, अमृत विचार। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के बाहर शाम 7 बजे शौच क्रिया करने गई युवती का शव देर रात 1 बजे घर से 500 मीटर दूर वन विभाग के जंगल में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों व ग्रामीणों में दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जता रहे हैं।युवती की लाश जंगल में मिलने से परिजनों व ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर रात को ही पहुंची पुलिस ने आनन फानन शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही हैं।

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के चिरयारी गांव के बाहर 500 मीटर दूर वन विभाग के जंगल में धर्मराज की 17 वर्षीय बेटी नीतू शाम 7 बजे शौच क्रिया करने के लिए खेतों की तरफ गई थी। देर तक जब वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन चालू की। परिजनों व ग्रामीणों ने रात 12 बजे तक खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं चला। जिसके बाद जंगलों में खोजबीन करने पर संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

मृतका के भाई रणजीत कुमार ने बताया की मेरी बहन घर से गयी थी शौच के लिए लौटी नहीं 1 घंटे बाद हम लोग ढूंढना शुरू कर दिए। रात के तकरीबन 12:30 बजे जंगल में बहन का शव मिला। भाई ने बताया कि उसने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। उसने कहा कि बहिन के साथ किसी ने गलत काम कर उसे मार डाला है।

वहीं पुलिस के मुताबिक मुंह से झाग निकलने से प्रथम दृष्टया खुदकुशी लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें –राजस्‍थान में मवेशियों में लम्‍पी रोग के लिए टीकाकरण शुरू, मिले पांच लाख टीके 

संबंधित समाचार