संभल : एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा-सिपाही को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
संभल, अमृत विचार। थाना रजपुरा के दरोगा और सिपाही को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। टीम दोनों को बहजोई थाने ले आई। संभल पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा भेज ने तैयारी की जा रही है। मामला रजपुरा थाना …
संभल, अमृत विचार। थाना रजपुरा के दरोगा और सिपाही को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। टीम दोनों को बहजोई थाने ले आई। संभल पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा भेज ने तैयारी की जा रही है।
मामला रजपुरा थाना के चौकी गांव दोहरी का है। यहां दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दबाव बनाकर पीड़ित से ही बीस हजार रुपये की मांग की थी।
ये भी पढ़ें : संभल: 24 घंटे के अंदर ही कैंसर से सगे दो भाइयों की मौत
