अयोध्या: तीन माह से आउटसोर्सिंग कर्मियों को नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों ने डीएम से लगाई गुहार
अयोध्या। कोरोना महामारी में अपना योगदान देने वाले स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। बीते 3 माह से वेतन न मिलने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब इसे लेकर कोविड कर्मचारियों ने डीएम से गुहार लगाई है। डीएम को भेजे ज्ञापन में आउटसोर्स …
अयोध्या। कोरोना महामारी में अपना योगदान देने वाले स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। बीते 3 माह से वेतन न मिलने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब इसे लेकर कोविड कर्मचारियों ने डीएम से गुहार लगाई है।
डीएम को भेजे ज्ञापन में आउटसोर्स कर्मचारियों ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से उनकी भर्ती की गई थी।
उन्होंने लॉकडाउन से लेकर भीषण महामारी के दौर में भी अपनी सेवाएं दी लेकिन विभाग द्वारा वेतन संबंधी प्रक्रिया को समय से पूरा न करने पर हर माह उन्हें वेतन प्राप्त करने में समस्या होती है। उन्होंने बताया कि बीते मई माह से अभी तक उन्हें वेतन प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन दिलाए जाने की मांग की है। सीएमओ डा अजय राजा ने बताया कि संबधित सेवा प्रदाता कम्पनी को इसके लिए पत्र लिखा गया है। ज्ञापन भेजने वालों में निखिल भारद्वाज, अंकित तिवारी, अनुराग, रघुवीर, पूजा सोनी, इफ्तिशाम, विनोदी, परमानंद, श्वेता तिवारी शामिल हैं।
पढ़ें-गोरखपुर: 7 माह से नहीं मिला वेतन, फांसी के फंदे से लटकी मिली महिला संविदा कर्मी
