बहराइच : बकाया भुगतान को लेकर संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बिजली विभाग में तैनात संविदा कर्मियों ने मंगलवार को जिले के केंद्रों पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी एक्सईएन को शिकायती पत्र भेजकर बकाया वेतन दिलाए जाने की मांग की। बहराइच और कैसरगंज डिविजन में काम करने वाले बिजली संविदा कर्मियों को जुलाई माह का वेतन अभी तक नहीं …

बहराइच, अमृत विचार। बिजली विभाग में तैनात संविदा कर्मियों ने मंगलवार को जिले के केंद्रों पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी एक्सईएन को शिकायती पत्र भेजकर बकाया वेतन दिलाए जाने की मांग की।

बहराइच और कैसरगंज डिविजन में काम करने वाले बिजली संविदा कर्मियों को जुलाई माह का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है। इससे दोनों डिविजन के संविदा कर्मी काफी परेशान हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की बैठक हुई। जिसमें उपकेंद्रों पानी की व्यवस्था करने, वेतन बढ़ाने और बकाया वेतन दिलाए जाने की मांग की। इसके बाद सभी ने ज्ञापन भेजा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष नफीस अहमद, जिलाध्यक्ष सुशील गोस्वामी, जोन अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, मंत्री जय नंदन मिश्रा, अरविंद कुमार, रवि वाल्मीकि समेत अन्य मौजूद रहे। उधर कैसरगंज परिक्षेत्र के पयागपुर, खुटेहना और पयागपुर में संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन भेजा।

यह भी पढ़ें –भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने सीएम योगी से की मुलाकात

संबंधित समाचार