रायबरेली: ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसियों ने अधिकारी के न मिलने पर काटा हंगामा
रायबरेली। महंगाई, बेसहारा मवेशी, बेरोजगारी आदि समस्याओं पर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे कांग्रेसियों को अधिकारी के न मिलने पर खासा बवाल हो गया। अक्रोशित कांग्रेसियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया है। क्षेत्र के भवानीगढ़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे। कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक पैदल …
रायबरेली। महंगाई, बेसहारा मवेशी, बेरोजगारी आदि समस्याओं पर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे कांग्रेसियों को अधिकारी के न मिलने पर खासा बवाल हो गया। अक्रोशित कांग्रेसियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया है। क्षेत्र के भवानीगढ़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे।
कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक पैदल मार्च किया । कांग्रेसी राज्यपाल को संबंधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को देना चाहते थे। ब्लाक मुख्यालय पहुंचने पर पता चला कि बीडीओ नहीं है। इससे कांग्रेसी अक्रोशित हो गए। उसके बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
बाद में कांग्रेसियों ने ज्ञापन को ब्लॉक परिसर में बने बोर्ड में चस्पा कर दिया। कांग्रेसियों ने खंड विकास अधिकारी का जमकर विरोध किया। इस मौके पर पराग प्रसाद रावत, महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष ममता सिंह, दिनेश कुमार यादव, नागेंद्र सिंह, साहब शरण पासी, राम किशोर मौर्य सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-छात्रसंघ चुनाव नामांकन के दौरान विश्वविद्यालय और कॉलेज परिसरों में हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात
