लखनऊ : ज्योतिषाचार्य समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ज्योतिषाचार्य समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना पर मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जानकीपुरम विस्तार थानाक्षेत्र अटल ग्रीन ओरो सिटी निवासिनी सुमन कुमारी सरकारी शिक्षिका है। उनके …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ज्योतिषाचार्य समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना पर मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
जानकीपुरम विस्तार थानाक्षेत्र अटल ग्रीन ओरो सिटी निवासिनी सुमन कुमारी सरकारी शिक्षिका है। उनके पति रोहित आचार्य (38) ज्योतिषाचार्य थे। मंगलवार की सुबह वह स्कूल चली गई और उनकी इकलौटी बेटी भी अपने स्कूल चली गई। सुमन ने बताया कि वह अपने स्कूली तब उन्होंने रोहित को लगातार कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर सूचना दी।
पड़ोसी और मित्रों ने घर जाकर देखा तो रोहित का कमरा अन्दर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी कोई हरकत नहीं होने पर दरवाजा तोडक़र देखा तो रोहित का शव कमरे में लगे पंखे के कुंड से गमछे के सहारे लटक रहा था। इस सम्बन्ध में एसआई केके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
उधर सीतापुर हालपता किराये का मकान आदर्श बिहार कालोनी जानकीपुरम निवासी अभिमन्यु चौधरी के मुताबिक वह परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह सभी लोग सोकर उठे तो देखा उनका बड़ा बेटा आकाश चौधरी (23) नहीं दिख रहा है। इस पर उन्होंने बगल के कमरे में जाकर देखा तो आकाश का शव रोशनदान से साड़ी के फंदे के सहारे लटक रहा था।
जानकीपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आकाश के परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी और अविवाहित था। उसके पिता मजदूरी करते हैं।
यह भी पढ़ें-: लखनऊ : आर्थिक तंगी के चलते दो युवकों ने की आत्महत्या
