बहराइच: लोकपाल ने की विकास कार्यों में हुए घोटाले की जांच, अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
जरवल/बहराइच। ग्राम पंचायत जतौरा और रिठौरा में विकास कार्यों में हुए घोटाले की जांच करने के लिए मंगलवार को लोकपाल पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद रिपोर्ट भेज दी है। विकास खंड जरवल के ग्राम पंचायत रिठौढ़ा व जतौरा में मंगलवार को जन शिकायत पर लोकपाल द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत कराए …
जरवल/बहराइच। ग्राम पंचायत जतौरा और रिठौरा में विकास कार्यों में हुए घोटाले की जांच करने के लिए मंगलवार को लोकपाल पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद रिपोर्ट भेज दी है। विकास खंड जरवल के ग्राम पंचायत रिठौढ़ा व जतौरा में मंगलवार को जन शिकायत पर लोकपाल द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत कराए गए कार्य की जांच की गई।
जिसमें नाली, खड़ंजा, तालाब, चारदीवारी निर्माण संबंधी बिंदुओं का कार्यस्थल पर पहुंचकर सत्यापन किया गया लोकपाल ने लाभार्थियों के बयान दर्ज किए गए तथा ग्रामीणों ने दोनों ग्राम पंचायतों में लोकपाल के तहत ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए कार्य में गोलमाल का आरोप लगाया।
ग्राम पंचायत रिठौरा में निर्मल पुत्र रामेश्वर वार राजकुमार पुत्र पुत्तू के बयान दर्ज किए गए। ग्रामीणों ने इंटरलॉकिंग की जांच कराए जाने की मांग की है। ग्राम पंचायत जतौरा में जय जय राम, कमलेश कुमारी भगवानदीन व राकेश ने विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया है। सभी ने जांच कराए जाने की मांग की है।
क्या कहते हैं लोकपाल
मनरेगा लोकपाल उमेश कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायतों में शिकायत कर्ताओं के बयान के आधार पर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया है शीघ्र ही रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:-मथुरा: वृंदावन हादसे की जांच करने पहुंचे सुलखान सिंह, जानें पूरा मामला
