बुलंदशहर :बीएसए के समर्थन में उतरे आप कार्यकर्ता
बुलंदशहर: भाजपा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं मंगलवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन की है। बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने बीएसए से अभद्रता की थी। अब यह मामला जिले के राजनैतिक गलियारों में तुल पकड़ने लगा है। इस पर आप ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया की …
बुलंदशहर: भाजपा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं मंगलवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन की है। बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने बीएसए से अभद्रता की थी। अब यह मामला जिले के राजनैतिक गलियारों में तुल पकड़ने लगा है। इस पर आप ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया की गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
आप नेता विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष की दबंगई बढ़ती जा रही है। बताया कि इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष ने महिला एसडीओ से भी अभद्रता की थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है। अगर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो यह प्रदर्शन आंदोलन का रूप लेगा।
आपको बताते चलें कि पहले भी भाजपा जिलाध्यक्ष का विवादों से गहरा नाता रहा है। इससे पहले वह आईएमए अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल से विधानसभा का टिकट के बदले स्कोर्पियो कार लेने के विवाद में फंस चुके हैं। यही नहीं खुर्जा की महिला नेत्री, भाजपा कार्यालय प्रभारी और महिला एसडीओ के खिलाफ अभद्रता करने के मामले में खुद पर कीचड़ उछलवा चुके हैं। अब बीएसए से बदसलुकूी का एक नया मामला समाने आया है।
यह भी पढ़ें:- बरेली: आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने 10 जून को होने वाला विरोध प्रदर्शन किया स्थगित, बताई ये वजह
