लखनऊ : शराब पीने के बाद दोस्त को ईंट से कूचकर उतारा था मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र में चंद रूपयों के लिए शराब के नशे में दोस्ती की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हैरत की बात यह है कि पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर ठीक से पड़ताल ही नहीं की थी। इसके बाद मृतक की पत्नी ने आईजीआरएस पोर्टल पर सीएम …

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र में चंद रूपयों के लिए शराब के नशे में दोस्ती की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हैरत की बात यह है कि पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर ठीक से पड़ताल ही नहीं की थी। इसके बाद मृतक की पत्नी ने आईजीआरएस पोर्टल पर सीएम योगी से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज डंप पड़े मामले की तफ्तीश शुरू की। घटनास्थल की वीडियो क्लिप के आधार पुलिस ने हत्यारोपी की पहचान की और उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

गौरतलब है कि बीते 19 जुलाई को हत्यारोपी नूरी ने ही तीन दोस्तों के साथ आदर्शपुरम सीतापुर रोड निवासी राजू (26) का ईंट से सिर कूचकर दिया था। जिससे राजू की हालात बिगड़ती चली गई और मौत हो गई थी। इस मामले में 21 अगस्त को राजू की पत्नी रूपा ने आईजीआरएस पोर्टल के जरिए घटना की शिकायत की थी। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज कर अलीगंज पुलिस हरकत में आई तो अहम खुलासे हुए हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि घटना वाले दिन दोनों ने एक-साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद 500 सौ रुपये के लिए विवाद हो गया तो नूरी ने दोस्तों संग गुम्मे से वार कर दिया था। इसका एक वीडियो छंगा नाम के युवक ने बनाई ली थी। प्रभारी निरीक्षक दीपक पांडेय ने बताया कि मंगलवार दोपहर गल्लामंड़ी गेट के पास से हत्यारोपी नूरी उर्फ राहुल साहू निवासी पतौरागंज थाना मदेयगंज लखनऊ को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं पुलिस का कहना है कि राजू की मौत के बाद परिजनों ने बिना सूचना दिए ही दाह संस्कार कर दिया। ऐसे में मृतक का पोस्टमार्टम नही हो सका है। हालांकि पुलिस को घटना का वीडियो मिला तो हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद दबोच लिया है।

यह भी पढ़ें:- हरदोई : छात्र की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका के भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम

संबंधित समाचार