लखनऊ: बैठक में बोले धर्मपाल सिंह- लोकसभा चुनावों में सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य
लखनऊ। प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे धर्मपाल सिंह ने भाजपा राज्य मुख्यालय पर आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विश्वास भी प्रकट किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में सभी 80 सीटों पर विजयी होगी। कहा कि भाजपा …
लखनऊ। प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे धर्मपाल सिंह ने भाजपा राज्य मुख्यालय पर आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विश्वास भी प्रकट किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में सभी 80 सीटों पर विजयी होगी।
कहा कि भाजपा संगठन के विस्तार का आधार कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन का विस्तार अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन ऐसे स्थानों पर भी अपनी पहुंच सुनिश्चित करेगा जहां अभी उसकी पहुंच नहीं है। कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की शक्ति हैं, इन्हीं के प्रयास, सहयोग और जवाबदेही से संगठन की अनथक यात्रा जारी रहेगी।
मालूम हो कि मंगलवार को अवध, काशी, कानपुर व गोरखपुर क्षेत्र के प्रदेश व क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, झारखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने किया। बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों का नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल का औपचारिक परिचय हुआ।
इस मौके नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा पूरे प्रदेश में सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही दल के रूप में ख्याति प्राप्त है। उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल की भी तारीफ करते हुए कहा कि संगठन को इन सभी गुणों से युक्त करने में बड़ी भूमिका रही है। कहा कि मुझे संगठन द्वारा जो दायित्व मिला है उस पर मैं पूरी तरह खरा उतरने का काम करूंगा।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी अपने संबोधन में विश्वास दिलाया कि आगे भी पार्टी के कार्यकर्ता अपने परिश्रम से आगामी नगर निकाय व लोकसभा चुनाव में विजय के नए कीर्तिमान बनाएगें। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम कर पार्टी को बुलन्दियों पर पहुंचाया है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर 2014 से हमारी विजय यात्रा अनवरत जारी है।
दायित्वों का मिलना, बदलना स्वाभाविक प्रक्रिया: सुनील बंसल
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि धर्मपाल बहुत लम्बे समय तक उत्तर प्रदेश में काम कर चुके हैं। इसलिए वह उत्तर प्रदेश को बखूबी जानते हैं। परिवर्तन प्रकृति का नियम है, दायित्वों का मिलना, बदलना स्वाभाविक प्रक्रिया है और यह संगठन की अच्छी परम्परा भी है। व्यक्ति के बदलने के बाद भी विचार के लिए काम करना हमें पहले से सिखाया गया है।
यह भी पढ़ें:-भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने सीएम योगी से की मुलाकात
