आज का राशिफल। 24 अगस्त, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में कुछ भ्रम रहेगा। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा। सम्पत्ति विवाद हल हो सकते हैं। वृष दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन खत्म होने की संभावना है। आपके मन में उच्च …

मेष

राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में कुछ भ्रम रहेगा। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा। सम्पत्ति विवाद हल हो सकते हैं।

वृष

दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन खत्म होने की संभावना है। आपके मन में उच्च पद और प्रतिष्ठा की इच्छा प्रबल हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है। अपनी तीव्रबुद्धि का कुशल प्रयोग करेंगे।

मिथुन

ऐसे सभी लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आपकी चापलूसी करते हों। अपने विषय में गलत धारणा बनाने से बचें। व्यर्थ के खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। सर्दी-जुकाम और हल्के बुखार की स्थिति भी बन सकती है।

कर्क

अव्यवहारिक विचारों के कारण उपहास हो सकता है। आपको स्वाभिमान की चिन्ता हो सकती है। प्रेम विवाह को लेकर घर में चर्चा करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। बॉस आपको ज़िम्मेदारी भरा कोई काम सौंप सकते हैं।

सिंह

रक्तचाप के रोगी आज अपनी जांच अवश्य करवा लें। मित्रों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी उपेक्षा हो सकती है। क्रोध और चिड़चिड़ापन आपकी छवि को नकारात्मक बना सकता है।

कन्या

आप जिन कार्यों को प्राथमिकता क्रम में रखेंगे उसे अवश्य ही पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। छोटी किन्तु आधारभूत समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। इसका सकारात्मक परिणाम आपको अवश्य मिलेगा।

तुला

व्यापार में पार्टनरशिप को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं। आपके काम की गति में अचानक तेजी आ सकती है। दिन थोड़ा थकाऊ लेकिन शुभ परिणाम प्रदायक होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से आनन्दित महसूस करेंगे।

वृश्चिक

महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। कोई समस्या हो तो अपने बड़ों से उसे साझा करें। सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती है। सन्तान के विवाह की चिन्ता रहेगी। भविष्य को लेकर योजना बनाने के लिए दिन अनुकूल है।

धनु

व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन बहुत सामान्य रहने वाला है। आपका मन कुछ अशांत हो सकता है। आप जिनसे प्रेम और सम्मान की अपेक्षा रखते हैं वो आपको भाव नहीं देंगे। आज आप अपने काम पर ही ध्यान दें। दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें।

मकर

नौकरी पेशा लोगों को सैलरी की चिंता हो सकती है। मशीनरी और उपकरणों से जुड़े व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। सहयोगियों के ऊपर ज्यादा निर्भर न हों। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार से मित्रजन काफी प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ

नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ नहीं है। बच्चों के भविष्य की चिन्ता हो सकती है। आर्थिक समस्याओं को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। भावुक होने के बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनायें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर कम गंभीर रहेंगे।

मीन

आज आपको सिर्फ अपने काम और परिवार की आवश्यकताओं पर ध्यान देना चाहिए। आपको काम के साथ-साथ आराम की भी आवश्यकता है। शरीर में थोड़ी थकावट रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण कुछ काम मंद हो सकते हैं।