अयोध्या: अव्यवस्था का शिकार खजुरहट का राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नौ माह से नहीं है फार्मासिस्ट
अयोध्या। विकासखंड क्षेत्र के खजुरहट में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अव्यवस्था का शिकार है। अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी की तैनाती हुई है, लेकिन करीब 9 महीना से फार्मासिस्ट का पद खाली पड़ा है। बताया गया कि यहां तैनात रहे फार्मासिस्ट की तैनाती पदोन्नत होने के बाद राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बीकापुर में कर दी गई है। …
अयोध्या। विकासखंड क्षेत्र के खजुरहट में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अव्यवस्था का शिकार है। अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी की तैनाती हुई है, लेकिन करीब 9 महीना से फार्मासिस्ट का पद खाली पड़ा है। बताया गया कि यहां तैनात रहे फार्मासिस्ट की तैनाती पदोन्नत होने के बाद राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बीकापुर में कर दी गई है। उसके बाद नई तैनाती नहीं हुई है।
अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी राहुल सिंह के अलावा वार्ड बॉय बाबूराम स्वीपर दिलीप कुमार तैनाती हुई है। फार्मासिस्ट ना होने से दिक्कत हो रही है। अस्पताल में इन्वर्टर की व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते विद्युत सप्लाई बाधित होने पर भीषण गर्मी और उमस में यहां चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मियों और दवा उपचार के लिए आने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
अस्पताल में अभी तक बाउंड्री वाल का निर्माण नहीं हो पाया है। छुट्टा पशु और जंगली जानवर अस्पताल परिसर में घुस जाते हैं। गंदगी फैलाते हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि अस्पताल में फार्मासिस्ट ना होने एवं बाउंड्री वाल ना होने से कुछ दिक्कत हो रही है। बाउंड्री वॉल निर्माण कराए जाने के लिए डिमांड की गई है।
खजुरहट के निवासी अंजनी कुमार, गुड्डू उपाध्याय, विनोद तिवारी, चंद्रकिरन सहित जागरूक लोगों द्वारा अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता और बाउंड्री वाल निर्माण कराए जाने की मांग की है।
पढ़ें-राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय ने होम आईसोलेशन के मरीजों की मांगी सूची, मिलेगा आयुष काढ़ा
