जामवाल पर टिप्पणी निंदनीय, माफी मांगें मुख्यमंत्री बघेल- विष्णुदत्त शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्ष्णुदत्त शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर श्री बघेल की आलोचना करते हुए आज कहा कि इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। श्री शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा …

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्ष्णुदत्त शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर श्री बघेल की आलोचना करते हुए आज कहा कि इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। श्री शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा कि श्री बघेल की ओर से श्री जामवाल को लेकर की गई अमर्यादित और शर्मनाक टिप्पणी निंदनीय है। उनका यह अशोभनीय बयान न सिर्फ राजनीतिक शिष्टाचार पर आघात है, बल्कि उन्होंने राजपूत समाज का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि श्री बघेल अच्छे से जानते हैं कि अजय जामवाल की संगठनात्मक कार्य कुशलता के चलते पूर्वोत्तर राज्यों में कमल खिला है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में हार का डर उन्हें अभी से सताने लगा है। श्री शर्मा ने कहा कि इस शर्मनाक बयान के लिए श्री बघेल और कांग्रेस को माफी मांगना चाहिए।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक: नलिन कुमार कटील को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से हटाना पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर निर्भर

संबंधित समाचार