कोरोना: यूपी में 224 की मौत, संक्रमितों का आकड़ा आठ हजार के पार
लखनऊ। यूपी में सोमवार को कोरोना संक्रमितों का आकड़ा आठ हजार के पार हो गया। शाम पांच बजे तक आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8191 हो गई। वहीं अभी तक 224 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को केजीएमयू की आई रिपोर्ट में 32 लोगों की रिपोर्ट कोरोना के संक्रमण मिले। इनमें सम्भल …
लखनऊ। यूपी में सोमवार को कोरोना संक्रमितों का आकड़ा आठ हजार के पार हो गया। शाम पांच बजे तक आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8191 हो गई। वहीं अभी तक 224 लोगों की मौत हो चुकी है।
सोमवार को केजीएमयू की आई रिपोर्ट में 32 लोगों की रिपोर्ट कोरोना के संक्रमण मिले। इनमें सम्भल के नौ, लखनऊ के छह, अयोध्या के पांच, मुरादाबाद के चार, शाहजहांपुर व हरदोई के तीन-तीन और उन्नाव के दो लोग हैं। अब तक 4843 मरीज यानी 60 प्रतिशत रोगी ठीक हो चुके हैं। अब एक्टिव केस 3045 हैं।
रिकवरी रेट करीब 60 प्रतिशत
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 59.71 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य की पूरी टीम स्थिति को सुधारने की कोशिश में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि रविवार को 8642 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए थे। हम लगातार अपनी टेस्टिंग कैपसिटी बढ़ा रहे हैं और कई जिलों में इसके लिए नई मशीनें लगा दी गई हैं। जिन जिलों में अभी तक मशीनें नहीं पहुंची हैं, वहां एक से दो दिन में इसकी व्यवस्था कर दी जाएगी।
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 1027 प्रवासियों में कोरोना वायरस के कोई ना कोई लक्षण पाए गए हैं। इन सभी के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है। आशा कार्यकर्ताओं ने अभी तक 11 लाख 47 हजार 872 प्रवासी श्रमिकों के सर्वेक्षण किए हैं, जिनमें से 1027 सिंप्टोमेटिक मिले हैं।
प्रसाद ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से मिले अलर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से 49,823 लोगों को फोन किया गया जिनमें से 127 लोगों ने बताया कि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण है और उनका उपचार चल रहा है।
