गोंडा : पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाज, नकली दरोगा बन करता था वसूली
गोंडा, अमृत विचार। पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गालिब करने व अवैध वसूली करने वाला नकली दरोगा बुधवार को को नगर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शहर के आईटीआई चौराहे पर चाय पी रहे नकली दरोगा को पुलिस ने दबोच लिया। जालसाज के पास से पुलिस ने वर्दी के अलावा नकली परिचय …
गोंडा, अमृत विचार। पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गालिब करने व अवैध वसूली करने वाला नकली दरोगा बुधवार को को नगर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शहर के आईटीआई चौराहे पर चाय पी रहे नकली दरोगा को पुलिस ने दबोच लिया। जालसाज के पास से पुलिस ने वर्दी के अलावा नकली परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व नौ हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के परसा गोंडरी गांव का रहने वाला विपिन तिवारी कई महीनों से नकली दरोगा बनकर घूम रहा था। वर्दी का धौंस दिखाकर लोगों से वसूली और ठगी करना उसका पेशा था। पुलिस को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी। बुधवार को जब वह शहर के आईटीआई चौराहे पर चाय पीने के लिए रुका था तो किसी ने उसे पहचान लिया और इसकी सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दे दी।
इस सूचना पर गुरुनानक चौराहे पर चेंकिंग कर रहे दरोगा भानुप्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चाय पी रहे नकली दरोगा को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी काफी दिनों से नकली दरोगा बनकर लोगों पर धौंस जमा रहा था और वर्दी का खौफ दिखाकर अवैध वसूली कर रहा था। आरोपी के पास से पुलिस ने वर्दी के साथ नकली परिचय पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व नौ हजार रुपये नकद बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में जालसाजी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें –हरदोई: चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
