इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद 76 वर्षीय महिला की मौत
इंदौर। इंदौर में पहले ही उच्च रक्तचाप और मधुमेह से जूझ रही 76 साल की महिला की कोरोना वायरस संक्रमण के बाद मौत हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि उच्च रक्तचाप और मधुमेह की दिक्कतों के चलते शहर के एक अस्पताल में भर्ती …
इंदौर। इंदौर में पहले ही उच्च रक्तचाप और मधुमेह से जूझ रही 76 साल की महिला की कोरोना वायरस संक्रमण के बाद मौत हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि उच्च रक्तचाप और मधुमेह की दिक्कतों के चलते शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराई गई 76 वर्षीय महिला ने सोमवार देर रात आखिरी सांस ली। सीएमएचओ ने बताया कि 17 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद बुजुर्ग महिला जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। उन्होंने बताया कि महिला ने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले रखी थीं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान इंदौर जिले में 11 नये मामलों के साथ कोविड-19 के कुल मरीजों की तादाद बढ़कर 2,12,091 पर पहुंच गई जिनमें 1,469 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर में महामारी का पहला मामला 24 मार्च 2020 को सामने आया था।
ये भी पढ़ें- जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया
