लखनऊ : गहने समेट कर दुल्हन फरार, इंस्टाग्राम ने खोला पत्नी का राज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पति-पत्नी के रिश्ते की डोर विश्वास, समपर्ण और प्रेम से जुड़ी होती है, लेकिन किसी तीसरे शख्स की इंट्री दाम्पत्य जीवन में जहर घोलने का काम करती है। एक ऐसा ही मामला राजधानी के गोसाईंगज थानाक्षेत्र से सामने आया है। बता दें कि, पहले तो एक महिला ने छात्र को अपने हुस्न के जाल …

लखनऊ। पति-पत्नी के रिश्ते की डोर विश्वास, समपर्ण और प्रेम से जुड़ी होती है, लेकिन किसी तीसरे शख्स की इंट्री दाम्पत्य जीवन में जहर घोलने का काम करती है। एक ऐसा ही मामला राजधानी के गोसाईंगज थानाक्षेत्र से सामने आया है।

बता दें कि, पहले तो एक महिला ने छात्र को अपने हुस्न के जाल में फंसाया और उसका भरोसा जीता। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली लेकिन तीसरे शख्स की इंट्री होने पर महिला घर के पुश्तैनी गहने समेट कर भाग निकली। जब छात्र ने पत्नी का इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किया तो उसके पैरों तले जमीं खिसक गईं। उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है।

अब महिला पहले पति को तलाक के बदले पांच लाख रूपये की डिमांड कर रही है। पत्नी की बेवफाई से नाराज पत्नी ने गोसाईंगज कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बता दें कि गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के कासिमपुर गांव निवासी युवक मेडिकल की तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह राजस्थान के कोटा में पढ़ने लगा था। इस दौरान छात्र की मुलाकात हरियाणा राज्य के महेंद्रगढ़ निवासिनी निशा से हुई। इसके बाद उनकी दोस्ती प्रेम-प्रसंग में तब्दील हो गई।

इस पर निशा ने उससे शादी का दवाब बनाया तो छात्र ने घर वालों की मर्जी के बगैर 18 सितम्बर 2020 को कोटा के आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। छात्र ने बताया कि अगले दिन 19 सितम्बर 2020 को वह अपनी नवेली दुल्हन के साथ गोसाईंगंज के कासिमपुर गांव में अपने घर आया।

बता दें कि परिजनों ने दुल्हन की मुंह दिखाई के दौरान निशा को लाखों के कीमती गहने और नकदी उपहार के तौर पर भेंट की थी। अगली सुबह निशा घर के पुश्तैनी गहने और उपहार में मिली नकदी समेट कर गायब हो गई।

पीड़ित ने बताया कि, वह पत्नी को तलाश करने लगा लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं मिला। हाल ही में पीड़ित ने निशा का इंस्टाग्राम अकांउट चेक किया तो उसे पता चला कि निशा ने गौतम नाम के एक शख्स से दूसरी शादी कर ली है।

किसी तरफ छात्र ने निशा से सम्पर्क साधा तो वह तलाक देने के बदले पांच लाख रुपये की डिमांड करने लगी। इसके अलावा छात्र व उसके परिजनों को दहेज के झूठे मुकदमें में फंसा देने की धमकी देने लगी।

यह भी पढ़ें:- बरेली: शादी के 10वें दिन जेवर, नकदी लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

संबंधित समाचार