अमरोहा : झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से दी राहत, जलभराव बनी समस्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। बुधवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। करीब दो घंटे की बारिश से नगर में की जगह जलभराव हो गया। जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। हसनपुर में काफी समय से बारिश नहीं होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। लोग बारिश होने की उम्मीद कर रहे …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। बुधवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। करीब दो घंटे की बारिश से नगर में की जगह जलभराव हो गया। जिससे राहगीरों को परेशानी हुई।

हसनपुर में काफी समय से बारिश नहीं होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। लोग बारिश होने की उम्मीद कर रहे थे। बुधवार सुबह से ही नगर में मौसम बदलने लगा था। सुबह करीब आठ बजे दो घंटे की बारिश होने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। करीब दो घंटे की बारिश ने नगर पालिका के नाला सफाई और जलभराव न होने देने के दावों की पोल खोल दी।

पालिका स्टाफ लगातार दावा कर रहे हैं कि जल भराव नहीं होने दिया जाएगा। नगर के रहरा चौराहा, शाहपुर मार्ग, बाईपास मार्ग, लाल बाग, मोहल्ला कायस्थान,मोहल्ला महल, अमरोहा बस स्टैंड, शिवाला मंदिर मार्ग पर पानी भर गया। मोहल्ला कायस्थान एवं महल पर बारिश थमने के काफी देर बाद तक पानी भरा रहा। नालियों के चॉक होने से पानी नहीं निकल पाया और घर के आहते में पानी पहुंच गया। लोग नाली को साफ कर जल निकासी की व्यवस्था करते रहे।

ये भी पढ़ें:- कानपुर : रैपिड रेल के लिए तैयार कराई जाएगी फिजबिलिटी रिपोर्ट, बैराज से अमौसी तक बनेगा ट्रैक

संबंधित समाचार