अयोध्या : बीकापुर तहसील की सभी अदालतों का तीन दिन करेंगे बहिष्कार
बार एसोसिएशन बीकापुर ने बुलाई आपात बैठक, सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय के स्थानांतरण का जताया विरोध अयोध्या। बार एसोसिएशन बीकापुर की एक आपात बैठक बुधवार को तहसील परिसर के अधिवक्ता सभागार में अध्यक्ष राम सजीवन पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में उप जिलाधिकारी कार्यालय पर व्याप्त भ्रष्टाचार व उनके कार्य …
- बार एसोसिएशन बीकापुर ने बुलाई आपात बैठक, सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय के स्थानांतरण का जताया विरोध
अयोध्या। बार एसोसिएशन बीकापुर की एक आपात बैठक बुधवार को तहसील परिसर के अधिवक्ता सभागार में अध्यक्ष राम सजीवन पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में उप जिलाधिकारी कार्यालय पर व्याप्त भ्रष्टाचार व उनके कार्य व्यवहार पर अधिवक्ता संघ के सदस्यों द्वारा नाराजगी जताई गई।
सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय बीकापुर से स्थानांतरण का भी विरोध किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बार एसोसिएशन द्वारा जो मांग पत्र उप जिलाधिकारी को दिया गया है उसके निस्तारण में उप जिलाधिकारी द्वारा कोई रुचि नहीं ली जा रही है। चेतावनी दी गई कि उप जिलाधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें अन्यथा बार एसोसिएशन बड़े आंदोलन का निर्णय ले सकता है।
बैठक में तहसील की सभी अदालतों का 3 दिनों तक बहिष्कार किए जाने का निर्णय लिया गया। बहिष्कार के दौरान जो अधिवक्ता किसी न्यायालय व कार्यालय पर काम करते हुए पकड़ा गया तो उसके ऊपर 500 जुर्माना लिया जाएगा।
बैठक में अध्यक्ष रामजीवन पांडे, वरिष्ठ अधिवक्ता लालमणि पांडे, उमेश प्रसाद पांडे, लष्करी पांडे, ओमप्रकाश तिवारी, श्रीकांत त्रिपाठी, सदानंद पाठक, अवधेश प्रसाद पांडे, मोहम्मद इसहाक, बैजनाथ यादव, रामतेज वर्मा, तुलसीराम तिवारी, ओम प्रकाश यादव, रवि श्रीवास्तव, अरुण मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा सहित तहसील के तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद : नगर आयुक्त के आग्रह पर 11 अगस्त तक कार्य बहिष्कार स्थगित किया
