बरेली: निगम की जमीन पर प्लाटिंग की योजना को किया विफल, कब्जा कर लगाया बोर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम लगातार भूमि को कब्जा मुक्त कराने में सक्रियता दिखा रहा है। दो दिन से निगम ने सीबीगंज में तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कर कराया था। तीसरे दिन सैदपुर हाकिंस में बड़ी भूमि पर कब्जा कर उस पर प्लाटिंग कर बेचने की योजना थी। टीम ने मौके पर जाकर …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम लगातार भूमि को कब्जा मुक्त कराने में सक्रियता दिखा रहा है। दो दिन से निगम ने सीबीगंज में तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कर कराया था। तीसरे दिन सैदपुर हाकिंस में बड़ी भूमि पर कब्जा कर उस पर प्लाटिंग कर बेचने की योजना थी। टीम ने मौके पर जाकर उसे विफल कर दिया।

नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स की कार्यशैली से निगम के कुछ विभाग सक्रिय हो गए हैं। निगम ने अपनी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान छेड़ दिया है। बुधवार को तीसरे दिन अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में टीम ने सैदपुर हाकिंस क्षेत्र जाकर यहां लगभग 947 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने की योजना को विफल कर दिया।

नगर आयुक्त के संज्ञान में आने के बाद तुरंत पर कब्जा लेने की योजना बनाई गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अपर नगर आयुक्त को यह टास्क सौंपा गया और दोपहर बाद अपर नगर आयुक्त ने अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर जाकर अपनी जमीन पर कब्जा प्राप्त कर वहां निगम के दो बोर्ड भी लगा दिए। ताकि भविष्य में इस जमीन की खरीद बिक्री न कर पाए। इस दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल सुधीर भोला, तहसीलदार वीके शुक्ला, जेई सुभाष त्रिपाठी और प्रवर्तन दल मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: लापरवाही करना पड़ा महंगा, सफाई ठेकेदारों पर लगा लगा 50 हजार का जुर्माना

संबंधित समाचार