बहराइच: डबल डेकर यात्री बस और डंपर में भिड़ंत, आठ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में डबल डेकर बस में डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। दिल्ली के आनंद विहार से डबल डेकर की यात्री …

बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में डबल डेकर बस में डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है।

दिल्ली के आनंद विहार से डबल डेकर की यात्री बस गुरुवार को सवारियों को लेकर कैसरगंज क्षेत्र में पहुंची। बस हुजूरपुर होते हुए गोंडा जा रही थी। लखनऊ बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के बघौली गांव के पास बस पहुंची। तभी एक डंपर से भिंड़त हो गई। इस पर बस अनियंत्रित होकर बस पलट गई।

बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर कोतवाल दद्दन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। कोतवाल का कहना है कि यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं लगी है। सभी सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें-नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर डंपर और बस की टक्कर, 17 लोग घायल

संबंधित समाचार