झांसी: बेतवा नदी में टापू पर फंसे लोगों को बचाने पहुंची एसडीआरएफ व सेना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बरूआसागर थानाक्षेत्र में उफान पर आयी बेतवा नदी में एक टापू पर फंसे लोगों की बचाने के लिए एसडीआरएफ और सेना की टीमें गुरूवार सुबह पहुंच गयी। उपजिलाधिकारी टहरौली इंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कि नदी के तेज बहाव में टापू पर लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने …

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बरूआसागर थानाक्षेत्र में उफान पर आयी बेतवा नदी में एक टापू पर फंसे लोगों की बचाने के लिए एसडीआरएफ और सेना की टीमें गुरूवार सुबह पहुंच गयी। उपजिलाधिकारी टहरौली इंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कि नदी के तेज बहाव में टापू पर लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और सेना दोनों को सूचित कर दिया गया था और टीमें रात ही यहां पहुंच भी गयीं थीं लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में यह काम नहीं किया जा सका।

सुबह होते ही टीमें मौके पर पहुंच गयी हैं। नदी में बहाव काफी तेज है और बचावकर्मी मौका मुआयना कर रहे हैं। पड़ताल की जा रही है कि किस तरह से नदी के तेज धारा प्रवाह के बीच लोगों को सुरक्षित किनारे पर लाया जाए। सभी प्रकार के सुरक्षा इंतजामों के साथ टीमों की सलाह पर जल्द ही बचाव कार्य शुरू किया जायेगा।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में भारी बारिश और साथ ही बुंदेलखंड में भी बरसात से नदी का जलस्तर ऊंचा है साथ ही बेतवा पर बने बांधों से भी पानी नदी में छोड़ा जा रहा है जिससे नदी उफान पर आ गयी है।

प्रशासन द्वारा बार बार नदी के आस पास नहीं जाने की चेतावनी दिये जाने के बावजूद अपने खेत को देखने अकसर लोग नदी के आस पास चले जाते हैं। ऐसा ही कुछ इन लोगों ने किया , इसी बीच नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया और उफनती नदी के बीच टापू पर फंस गये।

यह भी पढ़ें-पीलीभीत: शारदा नदी ने धारण किया विकराल रूप, कई गांव डूबे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव