प्रयागराज : तेजी से बढ़ा गंगा और यमुना नदी का जलस्तर, संगम नगरी पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी के कई जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी है। संगम नगरी में भी गंगा और यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। यहां दोनों नदियां तकरीबन 3 से 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। हालांकि दोनों नदियां अब भी खतरे के निशान …

प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी के कई जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी है। संगम नगरी में भी गंगा और यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। यहां दोनों नदियां तकरीबन 3 से 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। हालांकि दोनों नदियां अब भी खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर नीचे ही है।

जलस्तर अगर इसी तेजी के साथ बढ़ा तो संगम नगरी में बाढ़ आने का खतरा साफ़ मंडरा रहा है। अगर नदियां इसी रफ्तार से बढ़ती रहे तो दो दिनों बाद यहां खतरे का निशान पार हो सकता है. हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात से नदियों के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है। दोनों नदियों में पानी बढ़ने का कारण मध्य प्रदेश व दूसरी जगहों की नदियों से छोड़े गए पानी को बताया जा रहा है।

नदियों का जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे के कई तटीय इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। तमाम सड़कें और रास्ते बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। कुछ मोहल्लों में बाढ़ का पानी घरों में घुसने लगा है। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें –यूक्रेन की मदद के लिए आगे आये कोको गॉ, राफेल नडाल समेत कई टेनिस खिलाड़ी, अमेरिकी ओपन से पहले किया ये काम

संबंधित समाचार