महाराष्ट्र विस में हंगामा, शिवसेना ने सरकार पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात…
मुंबई। शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामे को लेकर गुरुवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा। शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में कहा गया, विद्रोहियों (सत्तारूढ़ समूह) द्वारा किये गये हंगामे के बाद पूरे महाराष्ट्र राज्य का सिर शर्म से झुक गया। जब से राज्य में विश्वासघात से पैदा हुई सरकार सत्ता में …
मुंबई। शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामे को लेकर गुरुवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा। शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में कहा गया, विद्रोहियों (सत्तारूढ़ समूह) द्वारा किये गये हंगामे के बाद पूरे महाराष्ट्र राज्य का सिर शर्म से झुक गया। जब से राज्य में विश्वासघात से पैदा हुई सरकार सत्ता में आयी है , तब से वैध तरीके से प्रशासन चलाने के बजाय, धमकी और मारपीट जैसी गुंडागर्दी बढ़ गई है। बुधवार को विधानसभा में यही हुआ। विपक्ष के नेता अजीत पवार ने धैर्य के साथ स्थिति को संभाला जिससे और अधिक भयावहता टल गयी।
संपादकीय में आगे कहा गया, अभी केंद्र की सत्ता में बैठे लोगों की एक ही रणनीति है। या तो वे देश के विपक्षी दुश्मनों को घोषित करेंगे अथवा उन्हें खरीद लेंगे या फिर उन्हें जेल में डाल देंगे। यह तो और आश्चर्यजनक है कि यह आश्चर्यजनक है कि सत्तारुढ़ दल के एक विधायक ने धमकी देते हुए कहा कि ये तो एक ट्रेलर था। तस्वीर अभी बाकी है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को सदन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायक अमोल मितकारी और शिंदे समूह के विधायक महेश शिंदे के बीच कहासुनी हो गयी। राकांपा विधायक अनिल पाटिल ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए अपने गले में गाजर की माला पहनी थी और दावा किया था कि वह लोगों को केवल गाजर दिखाती है। शिंदे समूह के विधायकों ने माला छीनने का प्रयास किया , जिसके बाद सदम में काफी हंगामा हो गया। विधानसभा के मानूसन सत्र का आज आखिरी दिन है।
ये भी पढ़ें- आयकर अधिकारी बनकर आए लुटेरों ने व्यापारी के घर से लाखों की नकदी और सोना लूटा
