लखनऊ : सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी भगोड़ा घोषित, पुलिस ने चस्पा की नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । मऊ सदर सीट से सुभासपा से विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को गुरुवार को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया। जिसके खिलाफ महानगर पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। पुलिस ने अंसारी के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी है। माफिया व पूर्व विधायक मुख्तार …

लखनऊ । मऊ सदर सीट से सुभासपा से विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को गुरुवार को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया। जिसके खिलाफ महानगर पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। पुलिस ने अंसारी के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी है। माफिया व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को लखनऊ पुलिस डेढ महीने से तलाश रही है।

कोर्ट ने 12 अगस्त को आदेश दिया था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर 25 अगस्त तक कोर्ट में पेश करे। जिसके बाद लखनऊ पुलिस की दस टीमों ने अब्बास के ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा। ज्ञात हो कि महानगर में 2019 में सुभासपा से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस मामले में पेशी से लगातार गायब रहने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारन्ट जारी किया था। इसके बाद से ही पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें बना दी थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस को उसके पंजाब में होने का पता चला था। एक टीम पंजाब भी भेज दी गई थी। इससे पहले दिल्ली, मऊ, गाजीपुर, बाराबंकी और लखनऊ में कई जगह दबिश दी गई पर वह नहीं मिला।

जिसके बाद उसे भगोड़़ा घोषित करने के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दी थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए पुलिस को आदेश दिया था कि उसे 25 अगस्त तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें। पुलिस ने मेट्रो सिटी स्थित फ्लैट पर पूछताछ की फिर वजीरगंज और विधायक आवास पर कई बार दबिश दी लेकिन अब्बास अंसारी को पकड़ नहीं सकी। गुरुवार को कोर्ट की मोहलत खत्म हो गई।

जिसके बाद महानगर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने अर्जी दाखिल की। जिस पर कोर्ट ने सुभासपा विधायक को भगोड़ा घोषित कर दिया है। इसके बादा पुलिस नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की। इस मामले में अगली सुनवाई 26 सितम्बर को होगी।

यह भी पढ़ें:- गिरफ्तारी के लिये अब्बास अंसारी के सरकारी आवास पर पुलिस ने दी दबिश, जानें मामला

 

संबंधित समाचार