सोनाली फोगाट मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया हत्या का केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोवा। बीजेपी की नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोनाली के भाई की शिकायत पर केस में हत्या कि धारा जोड़ी है, जिसमें सोनाली के दो साथियों का नाम दर्ज किया गया है। हरियाणा के हिसार की रहने …

गोवा। बीजेपी की नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोनाली के भाई की शिकायत पर केस में हत्या कि धारा जोड़ी है, जिसमें सोनाली के दो साथियों का नाम दर्ज किया गया है। हरियाणा के हिसार की रहने वाली फोगाट को संदिग्ध रूप से दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें मंगलवार की सुबह नार्थ गोवा जिले के अंजुना में सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया बुधवार को गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में होने वाली थी लेकिन फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने बुधवार को दावा किया कि उसकी बहन के दो साथियों ने उसकी हत्या की है। उन्होंने कहा था कि परिवार पोस्टमॉर्टम की अनुमति तभी देगा जब गोवा पुलिस दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करेगी।

ये भी पढ़ें – राजस्थान: बाड़मेर में शिक्षा अधिकारी सहित तीन लोग रिश्वत लेते गिरफ्तार

संबंधित समाचार