आजमगढ़: आतंकी सबाउद्दीन आजमी के घर पहुंची एटीएस, परिजनों और पड़ोसी युवक से की पूछताछ
आजमगढ़। प्रदेश के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार तीनों आतंकियों से एटीएस की टीम ने पूछताछ के बाद एक बार फिर आजमगढ़ जिले में छापेमारी की है। आजमगढ़ से 9 अगस्त को गिरफ्तार आईएसआईएस से जुड़े आतंकी सबाउद्दीन आजमी के मुबारकपुर स्थित घर में लगभग चार घंटे तक छानबीन की। सबाउद्दीन आजमी को हैंडलर ने भाजपा …
आजमगढ़। प्रदेश के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार तीनों आतंकियों से एटीएस की टीम ने पूछताछ के बाद एक बार फिर आजमगढ़ जिले में छापेमारी की है। आजमगढ़ से 9 अगस्त को गिरफ्तार आईएसआईएस से जुड़े आतंकी सबाउद्दीन आजमी के मुबारकपुर स्थित घर में लगभग चार घंटे तक छानबीन की।
सबाउद्दीन आजमी को हैंडलर ने भाजपा और आरएसएस के नेताओं के साथ बड़े सरकारी प्रतिष्ठानों को उड़ाने की जिम्मेदारी दी थी। एटीएस सूत्रों की माने तो गुरुवार को इस छापेमारी में एक युवक को उठाया गया है। उठाए गए लड़के के पास से आधार कार्ड और पेन ड्राइव भी बरामद हुई है। हालांकि इस बारे में न तो पुलिस और न ही एटीएस का कोई अधिकारी बोलने को तैयार है।
एटीएस की पड़ताल में सबाउद्दीन आजमी के आईएसआईएस और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कई व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़े पाए गए थे। सबाउ्द्दीन के टेलीग्राम चैनल से जुड़े हुए होने के सबूत मिले हैं। यह ग्रुप जेहाद के लिए मुस्लिम युवकों का ब्रेनवॉश करने के लिए बनाया गया है। जिस तरह से एटीएस टीम ने मुबारकपुर क्षेत्र में दोबारा छापेमारी की है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस इलाके में अभी और लोग एटीएस के राडार पर हैं।
यह भी पढ़ें:-गोविंद पानसरे हत्याकांड: महाराष्ट्र सीआईडी ने जांच के लिए दस्तावेज एटीएस को सौंपे
