बहराइच : झूठा वादा कर गुजरात से युवती को भगा लाया युवक, पुलिस ने किया बरामद
बहराइच, अमृत विचार। मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा बाजार निवासी समुदाय विशेष का युवक ऊंचे अरमान दिखा 20 वर्षीय युवती को गांव लाया। यहां मकान और रहन सहन देखकर युवती परेशान हो गई। वहीं पता लगाते हुए गुजरात पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस युवती को साथ लेकर चली गई है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के …
बहराइच, अमृत विचार। मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा बाजार निवासी समुदाय विशेष का युवक ऊंचे अरमान दिखा 20 वर्षीय युवती को गांव लाया। यहां मकान और रहन सहन देखकर युवती परेशान हो गई। वहीं पता लगाते हुए गुजरात पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस युवती को साथ लेकर चली गई है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा ग्राम पंचायत निवासी समुदाय विशेष का युवक गुजरात के कच्छ क्षेत्र में काम करता है। वहीं पर एक 18 वर्षीय युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेम प्रसंग के दौरान युवक ने युवती को बड़े बड़े सपने दिखाए। साथ ही बड़ा मकान और घर खर्च के बारे में बताया।
इस पर युवती समुदाय विशेष के युवक के जाल में फंसकर उसके साथ गांव आ गई। यहां पर वह युवक के साथ रहने लगी। लेकिन गांव में समुदाय विशेष के युवक का मकान और रहन सहन देखकर युवती परेशान हो गई। परिवार वालों से बात हुई तो उसने गांव का पता बताया। गुजरात पुलिस दो दिन पूर्व मोतीपुर थाने पहुंची। स्थानीय थाने की मदद से युवती को लेकर पुलिस गुजरात चली गई।
वहीं युवती ने पुलिस को बताया कि वह पांच लाख रूपया और जेवरात भी लेकर आई थी। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुजरात के कच्छ की पुलिस आई थी। युवती के गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज था। युवती को लेकर चली गई है।
यह भी पढ़ें –पीलीभीत: गेट पर प्रसव के मामले में CMO के अभी तक नहीं हो सके बयान
