रोडवेज परिचालक 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने हनुमानगढ़ में राजस्थान परिवहन निगम के परिचालक विजय छाबड़ा को आज 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के महानिदेशक सोनी ने बताया कि आरोपी विजय छाबड़ा ने परिवादी से उसके बकाया छह लाख रुपए के बिल पास करने और मार्ग से ड्यूटी हटवाने …
जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने हनुमानगढ़ में राजस्थान परिवहन निगम के परिचालक विजय छाबड़ा को आज 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के महानिदेशक सोनी ने बताया कि आरोपी विजय छाबड़ा ने परिवादी से उसके बकाया छह लाख रुपए के बिल पास करने और मार्ग से ड्यूटी हटवाने के लिए 50 हजार रुपए आगार प्रबंधक दीपक भोमिया के लिए लेना तय हुआ। शिकायत के सत्यापन के बाद आज ब्यूरो टीम ने ट्रेप की कार्यवाही की। टीम ने आज आरोपी को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। श्री सोनी ने बताया कि आगार प्रबंधक की इसमें भूमिका की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- चंबल का जलस्तर बढ़ने से अनेक गांवों के लोग बाढ़ में फंसे, सेना का हेलीकॉटर से रेस्क्यू जारी
