मुरादाबाद : न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री से मांगी परिवार समेत आत्महत्या की अनुमति, जानिए क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद /ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। नगर में रास्ते को लिंटर डालकर पाटने से पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय न मिलने पर आत्महत्या की अनुमति की मांग की है। नगर के वार्ड 14 में मोहल्ला मीना बाजार निवासी अकील अहमद पुत्र चंदा ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। उसमें उन्होंने कहा …

मुरादाबाद /ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। नगर में रास्ते को लिंटर डालकर पाटने से पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय न मिलने पर आत्महत्या की अनुमति की मांग की है।

नगर के वार्ड 14 में मोहल्ला मीना बाजार निवासी अकील अहमद पुत्र चंदा ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। उसमें उन्होंने कहा कि उसके मकान के सामने की गली के ऊपर अवैध तरीके से अखलाक द्वारा लिंटर डालने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। आरोप है कि कोतवाली में तैनात दरोगा ने बिना मौके पर जाए अपनी जांच रिपोर्ट लगा दी। दरोगा द्वारा शिकायतकर्ता अकील अहमद के बयान भी नहीं लिए गए।

उसने इससे पहले भी अन्य अधिकारियों से भी इस संबंध में शिकायत की थी। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। अकील अहमद ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उसने अवैध लिंटर को तुड़वाने की मांग की है। साथ ही न्याय न मिलने पर परिवार सहित आत्महत्या की अनुमति मांगी है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : शादी का झांसा देकर दो सगी बहनों से दुष्कर्म, गन्ने के खेत में मिलीं बेसुध

संबंधित समाचार