बरेली: जिला महिला अस्पताल में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, CMS को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे अचानक सीएमएस कार्यालय के बाहर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एकत्र हो गए। प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारी नारे लगाने लगे। हंगामे की खबर जब सीएमएस डॉ. अलका शर्मा को लगी तो वह कार्यालय से निकल कर बाहर आ गई। कर्मचारियों ने उनका घेराव कर लिया। इस दौरान …

बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे अचानक सीएमएस कार्यालय के बाहर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एकत्र हो गए। प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारी नारे लगाने लगे। हंगामे की खबर जब सीएमएस डॉ. अलका शर्मा को लगी तो वह कार्यालय से निकल कर बाहर आ गई। कर्मचारियों ने उनका घेराव कर लिया।

इस दौरान कर्मचारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री राधे श्याम गुप्ता ने सीएमएस को बताया कि समस्त कर्मचारियों को वर्दी तक नहीं दी जा रही हैं। वर्दी धुलवाने का भत्ता भी दिया जाए। कर्मचारियों की ड्यूटी अस्पताल की मात्रिका (मैटर्न ) की ओर से ठीक से नहीं लगाई जा रही है। दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाए। कर्मचारियों को हर वर्ष फंड की रसीदें दी जाएं। राज्य कर्मचारियों के साथ ही विभाग में तैनात आउट सोर्सिंग कर्मचारी भी प्रदर्शन में शामिल हो गए।

रोने लगी महिला कर्मचारी
सीएमएस से अपनी मांगे रखते समय एक महिला कर्मचारी फूट-फूट कर रोने लगी। उसका कहना था कि विभाग की ओर से लगातार आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है। इस पर अन्य कर्मचारियों ने उसे समझाकर शांत कराया।

यह भी पढ़ें- बरेली: भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक, बीसी सखी के जरिए होगा मनरेगा मजदूरों को भुगतान

संबंधित समाचार