उन्नाव: आबकारी विभाग ने 149 लीटर अवैध शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
उन्नाव। आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस थानों के सहयोग से कुल आठ अभियोग पंजीकृत कर 149 लीटर शराब बरामद की गई व 100 किग्रा. लहन मौके पर नष्ट किया। आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में डीएम अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक …
उन्नाव। आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस थानों के सहयोग से कुल आठ अभियोग पंजीकृत कर 149 लीटर शराब बरामद की गई व 100 किग्रा. लहन मौके पर नष्ट किया। आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में डीएम अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में राजेश प्रताप सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4, पुरवा व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 बीघापुर मय हमराह व स्थानीय थाना मौरावां पुलिस स्टाफ के साथ मुखबिर खास की सूचना पर तहसील पुरवा के संदिग्ध ग्राम मवई में एकबारगी दबिश देते हुए एक अभियुक्त को देशी शराब विंडीज बांड के 25 पौवो के साथ व देवमई में एक महिला को 50 ली. अवैध कच्ची शराब के साथ कुल 55 ली. अवैध शराब में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही ग्राम बरेथा, गुडियनखेड़ा, खिरवा आदि गांवों में दबिश के साथ छापेमारी की गयी।
अभियुक्त रामबाबू सिंह पुत्र स्व. राममनोहर सिंह निवासी मवई व भगवानदेई पत्नी स्व. भगवान दीन निवासी देवमई को थाना मौरावां में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। अन्य कार्यवाही में आबकारी निरीक्षको द्वारा मय हमराह अपने अपने क्षेत्रों में संदिग्ध ग्रामों बेल्थरा, लालाखेड़ा, अचलगंज, न्योतनी, भिखारीपुर व न्योति में दबिश के दौरान छह अभियोग पंजीकृत करते हुए 94 लीटर अवैध शराब बरामद की गई व 100 किग्रा. लहन मौके पर नष्ट किया गया।
यह भी पढ़ें:-शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने उठाए ये कदम
