बरेली: बदमाशों ने दो लोगों के साथ लूटपाट कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर जा रहे है दो दोस्तों को दबंगों ने रात में घेर लिया। मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट लिया। दोनों घायलों को कैंट पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कैंट के अभयपुर निवासी बबलू व उनके दोस्त सचिन निवासी शांति विहार ने बताया कि वे बुधवार रात अभय पुर …

बरेली, अमृत विचार। घर जा रहे है दो दोस्तों को दबंगों ने रात में घेर लिया। मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट लिया। दोनों घायलों को कैंट पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

कैंट के अभयपुर निवासी बबलू व उनके दोस्त सचिन निवासी शांति विहार ने बताया कि वे बुधवार रात अभय पुर से शांति विहार आ रहे थे। बुखारा मोड़ से करेली जाने वाले रास्ते पर 7-8 अज्ञात लोग खड़े थे। आरोप है कि उन्होंने बबलू और सचिन के साथ मारपीट की और 7000 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। सूचना पर कैंट पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, पुलिस ने रात तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

यह भी पढ़ें- बरेली: घर में अकेला देखकर किशोरी से छेड़छाड़, शोर मचाने पर भागा

संबंधित समाचार