रामपुर: खौद के पास बाइक भिड़ीं, दोनों सवारों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अमृत विचार, रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में खौद-मुरसैना के बीच दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक पर सवार घायल हो गए। आस पास के लोग दोनों को अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। बाद में परिजन अस्पताल …
अमृत विचार, रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में खौद-मुरसैना के बीच दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक पर सवार घायल हो गए। आस पास के लोग दोनों को अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। बाद में परिजन अस्पताल पहुंचे। शव को देखकर रोना पीटना शुरूकर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव खौद निवासी मोहज्जम उम्र 25 साल बाइक से किसी काम से बहादरगंज आ रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर सवार बहादरगंज निवासी 65 साल के आलेहसन बाइक से खौद की तरफ जा रहे थे कि खौद और मुरसैना के बीच एक होटल के पास आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। दोनों को तुंरत जिला अस्पताल ले गए। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। जहां शव को देखकर रोना पीटना शुरू कर दिया।
