बरेली: पुलिस की लाठी ऐसी चली कि रिक्शे वाले चीख उठे
बरेली, अमृत विचार। क्या कसूर है साहब, जो आपने हमें मारा। बाजार में तो इतने दिनों से आ जा ही रहे हैं। अचानक से क्या हुआ जो इतने तेज लाठी डंड़े चलाने शुरू कर दिए। अरे-अरे साहब, रुको-रुको मैं वापस जा रहा हूं, मारो नहीं। यह शब्द उस रिक्शा वाले के थे जो बाजार में …
बरेली, अमृत विचार। क्या कसूर है साहब, जो आपने हमें मारा। बाजार में तो इतने दिनों से आ जा ही रहे हैं। अचानक से क्या हुआ जो इतने तेज लाठी डंड़े चलाने शुरू कर दिए। अरे-अरे साहब, रुको-रुको मैं वापस जा रहा हूं, मारो नहीं। यह शब्द उस रिक्शा वाले के थे जो बाजार में दो वक्त कि रोटी कमाने के लिए निकला था। पुलिस की लाठी का सितम ऐसा रहा कि वो रुकों-रुकों कहता रहा, लेकिन पुलिसकर्मी ने एक न सुनी और उस पर लाठी बरसाना शुरू कर दी।
सोमवार को श्यामगंज बाजार जाने वाले रास्तेपर अचानक से रिक्शे वालों पर रोक लग गई। रिक्शे वाले इस बात से अंजान थे कि अगर बाजार के अंदर जाएंगे तो पुलिस की लाठी उनके पैरों पर या पीठ पर पड़ेंगी। दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बाजार की ओर जाने वाले चौराहे पर ही लगी हुई थीं। रहम न खाते हुए यह दोनों पुलिसकर्मी रिक्शे वालों पर लाठी डंडे बरसा रहे थे। रविवार देर रात अनलॉक-1 की गाइड लाइन के तहत जारी हुए नए रोस्टर के मुताबिक सोमवार को शहर में नई व्यवस्था देखने को मिली।
बाजार में बिना बैरिकेंडिंग किए ही, रिक्शे वालों को पुलिसकर्मीयों ने पीटना शुरू कर दिया। दरअसल, रविवार तक रिक्शे वालों पर कोई पाबंदी नहीं थीं। वे बाजार में आ जा रहे थे। लेकिन सोमवार की सुबह से ही चौराहे पर लगे पुलिसकर्मियों ने रिक्शे वालों पर लाठी चलानी शुरू कर दी। इसके बाद रिक्शे वालों को समझ ही नहीं आ रहा था कि उनका कसूर क्या है। पलिु सकर्मी ने जैसे ही बेबस गरीब रिक्शे वालों पर लाठी से बल प्रयोग किया, वहां खड़े लोग हैरान रह गए। लेकिन पुलिस की वर्दी के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
सवारियों की ढुलाई के लिए बाजार में रिक्शे वाले हर रोज की तरह आते-जाते रहते हैं। कुछ बुजुर्ग जो बाजार में सामान लेने आ जाते हैं, लेकिन दुकान से सामान खरीदने के बाद उसे उठा नहीं पाते, ऐसे में रिक्शे वाले काफी मददगार साबित होते हैं, इसीलिए कुछ रिक्शे वाले बाजार के अंदर चले जाते हैं। इससे उनकी रोजी-रोटी चल सके, लेकिन सोमवार की सुबह करीब एक दर्जन से ज्यादा रिक्शे वालों को पुलिसकर्मी ने श्यामगंज बाजार में पीटा है।
