संभल : पुलिस ने रात में करा दिया दुष्कर्म पीड़िता का अंतिम संस्कार, मां ने एसपी से बयां किया दर्द
संभल,अमृत विचार। थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस पर पहले से ही दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप था। अब दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद से पुलिस से सवाल जवाब किया जा रहा। पुलिस पर देर रात जबरन अंतिम संस्कार कराने का भी आरोप लगाया गया। बुधवार की सुबह सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित …
संभल,अमृत विचार। थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस पर पहले से ही दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप था। अब दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद से पुलिस से सवाल जवाब किया जा रहा। पुलिस पर देर रात जबरन अंतिम संस्कार कराने का भी आरोप लगाया गया।
बुधवार की सुबह सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने न्याय नहीं मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गांव के ही चार लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, जहां पुलिस अधीक्षक को पीड़िता की मां और भाई ने बताया कि उनकी बेटी का शव रात 11:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा, तब गांव को छावनी में तब्दील कर दिया और रात्रि में हमने पुलिस से मन्नतें कीं परंतु पुलिस ने एक नहीं मानी। मां बेहोश हो गई थी। इस दौरान पुलिस किशोरी के शव को जबरदस्ती उठाकर ले गई और अंतिम संस्कार करवा दिया। उधर एसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मुकदमे के विवेचक अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया है।
मेरी बेटी को मरवा दिया
पुलिस अधीक्षक के सामने मां फपक फपक रोते हुए बताने लगी कि आप लोगों ने मेरी बेटी को मरवा दिया। आपने मेरी एक नहीं सुनी। अगर आप पहले यह कदम उठा लेते शायद मेरी बेटी पर बच जाती। मेरी बेटी को तो पुलिस ने मरवा डाला एसपी साहब। आपकी पुलिस ने पैसा खाया। मैं गरीब हूं मेरे पास पैसा नहीं था।
ये भी पढ़ें : संभल: न्याय न मिलने पर नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या
