Asia Cup 2022 : कौन है एशिया कप की सबसे सफल टीम? टूर्नामेंट के बारे में जानिए सबकुछ
नई दिल्ली। चार साल के लंबे अंतराल के बाद एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से यूएई में होने जा रहा हैं। इसमें कुल छह टीमों को मौका दिया गया है। टूर्नामेंट का फाइनल 11 सितंबर को होना है। इसकी ट्रॉफी का एक भी वीडियो सामने आया है। सभी टीमें इस ट्रॉफी को उठाना चाहेंगी। …
नई दिल्ली। चार साल के लंबे अंतराल के बाद एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से यूएई में होने जा रहा हैं। इसमें कुल छह टीमों को मौका दिया गया है। टूर्नामेंट का फाइनल 11 सितंबर को होना है। इसकी ट्रॉफी का एक भी वीडियो सामने आया है। सभी टीमें इस ट्रॉफी को उठाना चाहेंगी। एशिया कप की सबसे सफल टीम, शेड्यूल, टाइम, कहां और कब देंखें? टूर्नामेंट में कितनी टीमें होंगी और उनके बीच कितने मुकाबले होंगे। इन जैसे कई सवालों के जवाब आपको नहीं पता होगा। आइए, जानते हैं…
Views on views with this ? around! ?
Asia Cup 2022 Trophy Tour.@ACCMedia1 @EmiratesCricket @sharjahtourism#Sharjah #SharjahCricket #Cricket #AsiaCup #AsiaCup2022 #AsianCricketCouncil #TrophyTour pic.twitter.com/nB4re2lyyo
— Sharjah Cricket Stadium (@sharjahstadium) August 23, 2022
छह टीमें ले रही हैं भाग
एशिया कप 2022 में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें सीधे टूर्नामेंट में पहुंची हैं। वहीं हॉन्गकॉन्ग क्वालीफायर्स के जरिए मुख्य दौर में प्रवेश किया है। टीमों को तीन-तीन के दो ग्रुप में बांटा गया है। पूरे टूर्नामेंट में 13 मैच खेले जाएंगे।
ग्रुप 1: भारत, पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग
ग्रुप 2: श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश
कहां होगा एशिया कप का आयोजन?
एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जा रहा है, लेकिन इसका होस्ट श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड होगा। इसका आयोजन पहले श्रीलंका में होना था, लेकिन आर्थिक संकट के कारण उसने मेजबानी छोड़ने का फैसला किया। लगातार दूसरी बार एशिया कप यूएई में होगा। पिछली बार 2018 में भी यूएई ने ही मेजबानी की थी।
किस फॉर्मेट में खेला जाएगा एशिया कप?
इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसका कारण है कि इसी साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप भी होना है। यह वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में होगा। यह दूसरी बार है, जब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इससे पहले 2016 टी20 वर्ल्ड कप से पहले कराया गया था। इन दोनों के अलावा हमेशा एशिया कप वनडे फॉर्मेट में ही हुआ है।
एशिया कप में सबसे ज्यादा बार चैम्पियन कौन बना?
एशिया कप पहली बार 1984 में आयोजित हुआ था और ये टूर्नामेंट यूएई में खेला गया था। टीम इंडिया पहली बार इस मेगा टूर्नामेंट की चैंपियन बनी थी। अब तक कुल 14 बार इसका आयोजन हो चुका है। जिसमें भारत ने साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में एशिया कप का खिताब (सात बार ट्रॉफी) अपने नाम किया है। वहीं, श्रीलंका ने पांच बार ये ट्रॉफी जीती है। वहीं पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप का खिताब जीता है। भारत इकलौती टीम है, जिसने एशिया कप को दो अलग फॉर्मेट (वनडे और टी20) में जीता है।
एशिया कप का सबसे सफल खिलाड़ी कौन है?
एशिया कप के सबसे सफल खिलाड़ियों की बात करें तो श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 25 मैचों में 1220 रन बनाए हैं। वहीं, श्रीलंका के ही लसिथ मलिंगा सिर्फ 14 मैचों में 20.55 की औसत से कुल 29 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं।
एशिया कप में कितनी बार भिड़े हैं भारत-पाकिस्तान?
भारत और पाकिस्तान 1984 से 2018 तक एशिया कप में एक-दूसरे के खिलाफ 14 बार खेल चुके हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। बाकी के 13 मैचों में भारत ने आठ बार और पाकिस्तान ने पांच मैच जीते हैं।
कब और कहां देख सकेंगे एशिया कप?
एशिया कप 2022 भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे। इनका टीवी पर लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। साथ लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
एशिया कप 2022 का शेड्यूल

एशिया कप में भाग लेने वाली सभी टीमों का स्क्वाड
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन , युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, स्टैंडबाय: अक्षर पटेल, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर।
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।
श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, अशेन भंडारा, धनंजय डिसिल्वा, वनिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयाविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो, चमिका करुणा मदुशंका, मथीशा पथिराना, दिनेश चांदीमल, नुवानिंदु फर्नांडो और कसुन रंजीता।
बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, मोसद्दिक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, शब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, परवेज हुसैन एमोन, तस्कीन अहमद, मोहम्मद नईम।
अफगानिस्तान : मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान (उपकप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद मलिक, फजल हक फारूकी, हशमतुल्ला शाहिदी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह जादरान, नवीन उल हक, नूर अहमद, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), राशिद खान और समीउल्लाह शेनवारी। रिजर्व: निजात मसूद, कायस अहमद, और शराफुद्दीन अशरफी।
हॉन्गकॉन्ग : निजाकत खान (कप्तान), किनचित शाह, जीशान अली, हारून अरशद, बाबर हयात, आफताब हुसैन, अतीक इकबाल, एजाज खान, एहसान खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद, यासिम मुर्तजा, धनंजय राव, वाजिद शाह, आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, मोहम्मद वहीद।
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2022 : प्रैक्टिस के बाद मस्ती के मूड में दिखे कप्तान रोहित शर्मा, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स…देखें VIDEO
